Saturday, October 24th, 2026

साईंस सेंटर 29 से खुलेगा पुन:

रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रीजनल साईंस सेंटर प्रदेश का एकमात्र विज्ञान प्रादर्शों के प्रदर्शनी का केन्द्र है, जहां राज्य के आमजन, शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी, वैज्ञानिक एवं तकनीकी विशेषज्ञों के लिए विज्ञान के विभिन्न प्रादर्श इस प्रकार से स्थापित किए गए हैं, जो खेल-खेल में विज्ञान को सिखाने और इसके प्रति रूचि विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। शासन की मंशानुरूप विज्ञान केन्द्र आमजन मानस, शिक्षा, शोधार्थी, विद्यार्थी हेतु रविवार 29 मई से पुन: अवलोकन के लिए प्रारंभ किया जा रहा है। यह विज्ञान केन्द्र मंगलवार से रविवार प्रात: 10 बजे से आरंभ होकर शाम 5.30 बजे तक अवलोकन हेतु खुला रहेगा। सोमवार साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बंद रहेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय