Sunday, October 25th, 2026

भोपाल-इंदौर में 19 जून के बाद ही खुलेंगे स्कूल, कलेक्टर ने दिए आदेश

इंदौर
शहर में लगातार बढ़ते गर्मी के तेवरों को देखते हुए भोपाल और इंदौर कलेक्टर ने बच्चों को राहत देते हुए स्कूलों के खुलने की तारीखें आगे बढ़ा दी हैं। कलेक्टर ने कहा कि भोपाल इंदौर जिले के सभी स्कूल अब 19 जून के बाद ही शुरू होंगे। इससे पहले कोई भी स्कूल प्रारंभ नहीं किया जाए। साथ ही उन्होंने सभी स्कूल संचालकों व अधिकारियों को इसका कड़ाई से पालने करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश में इस समय लगभग सभी जगह गर्मी के तीखे तेवर हैं। इसे देखते हुए भोपाल में भी कलेक्टर ने स्कूल खोलने की तारीख आगे बढ़ा दी है।

 

#Schools

Source : Agency

पाठको की राय