प्रदेश में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, online क्लासेस जारी रहेंगी
भोपाल
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है।गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि मध्य प्रदेश में सिनेमा (Cinema) मल्टीप्लेक्स, कोचिंग सेंटर, कॉलेज (MP College) जैसे स्थानों पर #Vaccine के दोनों डोज लगवा चुके व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा।मध्य प्रदेश सरकार #Corona संक्रमण को लेकर पूरी तरह सचेत है। नागरिकों की जीवन रक्षा को लेकर किसी तरह की रिस्क लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रदेश में सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, कोचिंग सेंटर, कालेज जैस स्थानों पर कोविड वैक्सीन के दोनों डोज लगवान चुके लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण को लेकर पूरी तरह सचेत है।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मप्र सरकार प्रदेश में किसी भी #Corona योद्धा के साथ भेदभाव नहीं कर रही है। उनके लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनाई और लागू की जा रही हैं। मध्यप्रदेश पहला ऐसा राज्य है जिसने कोरोना योद्धाओं के दिवंगत होने पर उनके परिजनों को आर्थिक सहायता से लेकर अनुकंपा नियुक्ति तक का प्रावधान किया है।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश बीजेपी (MP BJP) और उसकी मप्र सरकार (MP Government) जमीन से जुड़ी है। भारतीय संस्कृति का सम्मान करने वाली भाजपा महिलाओं के सम्मान के प्रति हमेशा संकल्पित रही है। ‘बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ’ का अभियान चलाने वाले मध्यप्रदेश में महिला अत्याचार के खिलाफ सबसे कड़े कानून हैं,जिनका दूसरे राज्यों ने भी अनुसरण किया है।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में #Corona लगभग समाप्ति की ओर है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 138 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि नए केस सिर्फ 37 आए हैं। कोरोना की संक्रमण दर 0.06% और रिकवरी रेट 98.70% है। प्रदेश में कल कोरोना के 63370 टेस्ट हुए हैं।
झूठे सपना देखने छोड़े कमलनाथ
नरोत्तम मिश्रा ने तंज कंसते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी अब झूठे सपने देखना और दिखाना छोड़ दें। जनता एक बार कमलनाथ सरकार के धोखे, झूठ और फरेब के साथ 15 महीने झेल चुकी है। युवा बेरोजगारी (Unemployed) भत्ते और किसान ₹2 लाख तक की कर्जमाफी के वचन के बाद उनकी वादाखिलाफी देख चुके हैं।
वैक्सीन को लेकर भ्रम फैला रही कांग्रेस
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मोदी जी विलक्षण दूरद्रष्टा प्रधानमंत्री हैं। एक तरफ कांग्रेस एवं दूसरे दल हैं, जिन्होंने देश में #Vaccine के प्रति लोगों में भ्रम और भय फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देखिए उन्होंने सीधे गांव वालों से बात कर सभी प्रकार के भ्रम और भय को दूर कर दिया।
बता दे कि 1 जून से मध्य प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरु हो गई है और कोरोना संक्रमण दर भी कम हो गई है, वही संडे कर्फ्यू को भी खत्म कर दिया गया है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मध्य प्रदेश में बाकी छूट के साथ अब जल्दी ही सिनेमाघर, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस खोले जा सकते हैं। इससे पहले उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव भी अगस्त में कॉलेज खोलने को लेकर संकेत दे चुके है।

पाठको की राय