Monday, October 19th, 2026

अभिभावकों को अनुमति के बिना स्कूल किसी भी हिन्दू बच्चे को सांता क्लॉज नहीं बना पाएंगे

भोपाल

 क्रिसमस पर विश्व हिन्दू परिषद  ( विहिप ) ने मिशनरी स्कूल समेत प्रदेश के अन्य सभी स्कूल प्रबंधकों को चेतावनी दी है कि अभिभावकों को अनुमति के बिना कोई भी स्कूल किसी भी हिन्दू बच्चे को सांता क्लॉज न बनाए। यदि कोई स्कूल ऐसा करता है तो विश्व हिन्दू परिषद  उस विद्यालय के विरुद्ध वैधानिक कानूनी कार्यवाही करेगी। इस संबंध में विहिप ने स्कूलों को पत्र भी भेज दिया है। हमारे हिंदू बच्चे राम बने,  कृष्ण बने,  बुद्ध बने, गौतम, महावीर बने, गुरु गोविंद सिंह बने, यह सब तो बनना चाहिए,  क्रांतिकारी बने,  महापुरुष बने, परंतु सांता नहीं बनना चाहिए । ये भारत भूमि संतों की भूमि है, सांता की नहीं।

हमने पत्र जारी करके सभी स्कूलों से यह कहा है कि वे हिन्दू बच्चे को अभिभावक की अनुमति बिना सांता क्लॉज न बनाए। अगर कोई ऐसा करता है तो हम उसके खिलाफ एक्शन लेंगे।  
जितेंद्र चौहान, प्रान्त प्रचार प्रसार प्रमुख

 

#सांता क्लॉज

Source : Agency

पाठको की राय