Wednesday, October 21st, 2026

बांग्लादेश में 543 दिन बाद खुले स्कूल, टीकाकरण कार्यक्रम तेज

ढाका
बांग्लादेश में कोरोना महामारी की स्थिति में सुधार और टीकाकरण कार्यक्रम तेज होने के साथ ही 543 दिन बाद स्कूल खोले गए और हजारों बच्चे स्कूल में अपनी कक्षाओं में लौटे।

समाचार चैनलों ने भी दिखाया कि बच्चे स्कूली पोशाक पहने विद्यालय में प्रवेश कर रहे हैं। मास्क लगाए होने के बावजूद बच्चों की मुस्कान नजर आ रही थी। स्कूल के दरवाजे पर शिक्षकों ने बच्चों को चॉकलेट देकर उनका स्वागत किया। भीड़भाड़ से बचने के लिए अभिभावकों को स्कूल के प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया गया।

शिक्षा मंत्री दीपू मोनी ने सुरक्षा उपायों को लागू करने में किसी भी तरह की लापरवाही के प्रति चेतावनी दी है। ढाका के अजीमपुर क्षेत्र में एक स्कूल का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा कि अगर ऐसा लगेगा कि संक्रमण फिर से फैल रहा है तो सरकार ऑनलाइन कक्षाओं को दोबोरा शुरू करने का निर्णय ले सकती है। बांग्लादेश में कोरोना फैलने के बाद 17 मार्च, 2020 को स्कूल बंद कर दिए थे।

 

#Schools open

Source : Agency

पाठको की राय