Saturday, October 24th, 2026

MPBSE के छात्रों को भारी पड़ सकती है स्कूलों की लापरवाही, नाराज है MP Board

भोपाल
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट घोषित करने के लिए तैयार है. लेकिन एमपी बोर्ड से संबद्ध कुछ स्कूलों की लापरवाही की वजह से रिजल्ट जारी करने में देरी हो रही है. पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखा जाए तो एमपी बोर्ड रिजल्ट परीक्षा होने के 40 दिन बाद जारी कर दिए जाते हैं.

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर घोषित किए जाएंगे. एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब 18 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. ये सभी काफी समय से अपना रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन एमपी बोर्ड ने अब तक रिजल्ट के संबंध में कोई ऑफिशियल नोटिस साझा नहीं किया है. | MP Board Results | MP Board 10th 12th Result 2022 | mpbse.nic.in | mpresults.nic.in

कुछ स्कूलों से हुई बड़ी गलती
एमपी बोर्ड ने स्कूलों को 30 मार्च 2022 तक इंटरनल और प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक अपलोड करने के लिए कहा था. लेकिन कुछ स्कूलों ने अभी तक स्टूडेंट्स के मार्क्स बोर्ड को नहीं भेजे हैं. अब उन्हें नई तारीख 10 अप्रैल 2022 असाइन की गई है. बोर्ड स्कूलों के इस गैरजिम्मेदाराना रवैये से काफी नाराज है और उनकी यह लापरवाही स्टूडेंट्स के भविष्य पर भारी पड़ सकती है.

फेल भी हो सकते हैं छात्र
एमपी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों ने अगर समय पर स्टूडेंट्स के इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल एग्जाम के मार्क्स बोर्ड को नहीं भेजे तो वहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को फेल भी घोषित किया जा सकता है. अभी तक संभावना जताई जा रही है कि एमपी बोर्ड रिजल्ट 20 अप्रैल 2022 के बाद किसी भी दिन जारी किए जा सकते हैं.

 

#School#mp board

Source : Agency

पाठको की राय