Friday, October 23rd, 2026

30 अप्रैल तक गुजरात में बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज 

 अहमदाबाद 
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते गुजरात सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में क्लासेज को 30 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला लिया है। इस दौरान ऑनलाइन क्लासेज जारी रहेंगी। यह फैसला पहली से लेकर 12वीं क्लास तक के छात्रों पर लागू रहेगा। नाइट कर्फ्यू जैसे फैसले ले चुके गुजरात में भी कोरोना के केसों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में सरकार ने स्कूलों को इस महीने बंद रखने का फैसला लिया है। इसके बाद स्कूल कब खुलेंगे, इसके बारे में जानकारी अगली समीक्षा बैठक के बाद ही मिल पाएगी। कोरोना की दूसरी लहर के कहर के चलते हालात कब सामान्य हो पाएंगे, यह कह पाना सरकारों के लिए भी मुश्किल साबित हो रहा है।

 

#स्कूल और कॉलेज 

Source : Agency

पाठको की राय