Sunday, October 25th, 2026

नल कनेक्शन युक्त हो रहे स्कूल और आँगनबाड़ी

भोपाल

जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदेश में अब तक 22 हजार 200 आँगनबाड़ियों और 37 हजार 900 स्कूलों में नल के जरिये पेयजल पहुँचाने की व्यवस्था की जा चुकी है। प्रदेश की शालाओं और आँगनबाड़ियों में आने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और सुगमता से पेयजल की आपूर्ति की दिशा में भी जल जीवन मिशन से काफी सहयोग मिला है। सभी स्कूलों एवं आँगनबाड़ियों में नल कनेक्शन से जल मुहैय्या करवाने का कार्य मिशन में चल रहा है। प्रदेश में इन दोनों प्रकार की संस्थाओं में लक्ष्य के विरूद्ध क्रमश: 32 और 41 प्रतिशत की पूर्ति की जा चुकी है।

जल निगम द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रस्तावित 28 समूह जल-प्रदाय योजनाओं से 15 लाख 20 हजार घरेलू नल कनेक्शन दिए जायेंगे। जल निगम बहुत जल्द 9,847 करोड़ रूपये की इन जल-प्रदाय योजनाओं पर कार्य प्रारम्भ कर रहा है, जिससे प्रदेश के 6,449 ग्रामों के शत-प्रतिशत घरों में नल के जरिये जल पहुँचाया जा सकेगा।

 

#School and Anganwadi

Source : Agency

पाठको की राय