Wednesday, October 21st, 2026

अनुसूचित जनजाति ऋण विमुक्ति अधिनियम 2020 आज से पूरे प्रदेश में लागू

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अनुसूचित जनजाति ऋण विमुक्ति अधिनियम 2020 आज से पूरे प्रदेश में लागू होगा। सीएम चौहान ने ट्वीट कर कहा कि हमने जनजातीय क्षेत्रों में 24 घंटे घरेलू बिजली और 10 घंटे कृषि कार्य के लिए बिजली देने का इंतजाम किया। जल जीवन मिशन के माध्यम से वनवासी अंचलों के अलावा पूरे प्रदेश में पीने का शुद्ध पानी हर घर में नल से प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश में अनुसूचित जनजाति ऋण विमुक्ति अधिनियम 2020 लागू किया गया है जो आज से पूरे प्रदेश में प्रभावशील होगा। प्रदेश सरकार ने जनजातीय समाज को उनकी उपज का सही मूल्य मिले, इसके लिए समर्थन मूल्य निर्धारित किया है।

जिन 75 रणबांकुरों की कर्मभूमि और बलिदान भूमि की मिट्टी लाकर पीएम मोदी को उसका कलश सौंपा जा रहा है, उसमें रामप्रसाद बिस्मिल मुरैना, उमराव सिंह सूबेदार भाण्डेर, झलकारी बाई, तात्या टोपे, रानी लक्ष्मीबाई, अमरचंद बांठिया, महादेव शास्त्री, सदाशिव वेशमायम, शालिग्राम शुक्ल, पं. परमानंद, कर्नल गुरू बख्भा सिंह, डिल्लन, तात्या टोपे, गणेश शंकर विद्यार्थी, राजा मर्दनसिंह, राजा भभूत सिंह, दौलत सिंह कछवाय, गंजन सिंह कोरकू, बिरजु गोंड, दीवान देशपत बुन्देला के  नाम हैं। साथ ही बोधन दौआ, ठाकुर रणमत सिंह, लाल पद्मधर सिंह, राजा हिरदे शाह, वीरांगना रानी दुर्गावती, राजा डिल्लन शाह, जीरा गौड़, सुभद्रा कुमारी चौहान, राजा शंकरशाह राजा रघुनाथशाह, राजा गंगाधर गौंड, राजा महिपाल सिंह गौंड, देवीसिंह गौंड, नन्हीं कौंड़ा का मालगुजार, राजा सरजू प्रसाद, उदयचंद जैन, रघुनाथ शाह, राजा बख्त, बादल भोई, शहीद गुड्डे बाई टुरिया, मेहरबान सिंह, राजा ढिल्लनशाह गौंड, इमरत भोई उरपाती, सहरा भोई, झंका भोई झामर, अमरू भोई उमरवाह, लोटिया भोई लोटिया, टापरू भोई, इमरत भोई कौंड़ावाला मीराकोटा, इमरत भोई सैयाम, मुड्डेबाई, देवीबाई, बिरजू गौड, आकाश भोइ, नारायण सूर्यवंशी, दुर्गा भोई, रेनीबाई, सरदार रामबोला, बैनीप्रसाद शुक्ल, महावीर कोठ रमजुलाल, सूफी अम्बा प्रसाद क्रांतिकारी आंदोलन के सिलसिले में भोपाल में लम्बे अरसे तक रहे, के कर्मभूमि की मिट्टी भी लाई गई है।

इनके अलावा  कुँ. चैनसिंह 1825, महावीर कोठ रमजुलाल, ठाकुर दौलत सिंह, राणा बख्तावर सिंह, रानी अवंतीबाई, अजीजन बी, भागीरथ सिलावट, जननायक टंट्या भील बड़ोदा अहिर,सीताराम कंवर, भीमा नायक, खाज्या नायक, सीताराम कंवर भिलाला, रघुनाथ मण्डलोई भिलाला, सदाशिव राव अमीन महिदपुर के कर्म और बलिदान भूमि की मिट्टी कलश में रखी गई है।

 

#Tribe Debt Release

Source : Agency

पाठको की राय