Friday, October 23rd, 2026

SC अब्दुल्ला आजम खान की याचिका पर आज सुनवाई करेगा

नई दिल्ली
 उच्चतम न्यायालय समाजवादी पार्टी के नेता अब्दुल्ला आजम खान की इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर आज  सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया, जिसमें 15 साल पुराने एक आपराधिक मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इनकार कर दिया गया था।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के इस फैसले के बाद खान को विधायक के रूप में अयोग्य ठहरा दिया गया था। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा की पीठ ने  खान के वकील की दलीलों पर गौर किया और उनकी याचिका को सुनवाई के लिए 21 अप्रैल को सूचीबद्ध करने पर सहमति व्यक्त की। खान को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के छजलेट इलाके में एक धरने के दौरान सड़कों को अवरुद्ध करने में शामिल होने के एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराया गया और दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी। सीजेआई ने कहा, “हम इसपर आज  सुनवाई करेंगे।”

 

 

#SC अब्दुल्ला आजम खान

Source : Agency

पाठको की राय