Sunday, October 25th, 2026

SC के जस्टिस एमआर शाह को हार्टअटैक, एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया

नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट  के जस्टिस एमआर शाह को हार्ट अटैक आया है। उन्हें तत्काल हिमाचल प्रदेश से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली लाया गया है। उनकी हालत फिलहाल बेहद गंभीर बताई जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि हिमाचल प्रदेश में उन्हें अटैक आया है और अब जस्टिस शाह को एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाने की व्यवस्था की जा रही है। ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना है।

बता दें कि 64 वर्षीय जस्टिस शाह गुजरात हाई कोर्ट के भी जज रह चुके हैं। इसके बाद उन्हें पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर नियुक्ति मिली थी। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट में जज बने। एक मौके पर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि वह लोकप्रिय, प्यार किए जाने वाले और विजनरी नेता हैं।

 

 

#SC Justice MR Shah

Source : Agency

पाठको की राय