Tuesday, October 20th, 2026

21 मई से 23 मई तक SBI की Digital Banking Service ठप रहेगी

नई दिल्ली
 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने देशभर में अपने करोड़ों कस्टमर्स के लिए गुरुवार को नया नोटिफिकेशन (New Notification) जारी किया है. इसमें डिजिटल बैंकिंग सेवाएं (Digital Banking Service) प्रभावित रहने की बात कही गई है. ऐसे में किसी भी असुविधा से बचने के लिए बैंक ने सभी खाताधारकों से बिना देरी लेनदेन से जुड़े काम निपटाने के लिए कहा है.

21 मई से 23 मई तक ठप रहेगी सर्विस
SBI ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ये जानकारी साझा करते हुए बताया कि, 'ग्राहकों को बिना रुकावट बैंकिंग एक्सपीरियंस उपलब्ध कराने और सर्विसेज बेहतर बनाने के लिए 21 मई को 10:45 PM से 22 मई की रात 1 बजकर 15 मिनट तक व 23 मई 2021 को 02.40 AM से 06.10 AM के मेंटिनेंस वर्क (Maintenance Activity) किया जाएगा. इस दौरान कस्टमर्स INB/YONO/YONO Lite/UPI सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.'

 

#SBI

Source : Agency

पाठको की राय