Wednesday, October 21st, 2026

HDFC बैंक में SBI की कंपनी खरीदेगी हिस्सेदारी, RBI से मिली मंजूरी

नई दिल्ली

रिजर्व बैंक ने SBI फंड्स मैनेजमेंट (SBIFML) को प्राइवेट सेक्टर के HDFC बैंक में छह महीने में 9.99% हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति दी है। बता दें कि SBIFML एक ज्वाइंट वेंचर है। इसमें भारत के सबसे बड़े बैंक SBI और फ्रांस के AMUNDI की बराबर हिस्सेदारी है।

SBIFML को यह मंजूरी कुछ शर्तों के साथ दी गई है। रिजर्व बैंक ने SBIFML को छह महीने के भीतर या 15 नवंबर, 2023 तक HDFC बैंक में यह हिस्सेदारी खरीदने के लिए कहा है। रिजर्व बैंक ने इसके साथ ही यह भी कहा है कि SBIFML को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि HDFC बैंक में उसकी कुल हिस्सेदारी कभी भी बैंक की चुकता शेयर पूंजी या वोटिंग अधिकारों के 10% से अधिक न हो।

SBI की SBI फंड्स मैनेजमेंट में 63% हिस्सेदारी है। वहीं, AMUNDI एसेट मैनेजमेंट की अपनी भारतीय सहायक कंपनी के माध्यम से शेष 37% स्टेक है। बता दें कि एचडीएफसी बैंक और हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड का विलय हो रहा है। विलय जुलाई तक पूरी होने की उम्मीद है। इस बीच, बीएसई पर एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.49% की गिरावट के साथ ₹1,638.65 पर बंद हुए।

 

 

#HDFC बैंक

Source : Agency

पाठको की राय