Tuesday, October 20th, 2026

SBI क्रेडिट कार्ड के यूजर्स को झटका, 1 दिसंबर से महंगी हो जाएगी ये खरीदारी

नई दिल्ली
एसबीआई क्रेडिट कार्ड के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, 1 दिसंबर से सभी ईएमआई खरीद लेनदेन पर 99 रुपये की प्रोसेसिंग फीस और टैक्स लगाया जाएगा। वर्तमान में ग्राहकों को लोन लेने पर प्रोसेसिंग फीस देना होता है। कहने का मतलब ये है कि लोन की तरह क्रेडिट कार्ड के ट्रांजैक्शन पर भी प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।

एसबीआई कार्ड की ओर से जारी बयान के मुताबिक क्रेडिट कार्ड से मर्चेंट आउटलेट्स पर किए गए सभी ईएमआई खरीद लेनदेन के लिए प्रोसेसिंग फीस लगाया जाएगा। इससे ग्राहकों को 'बाई नाउ पे लेटर' (बीएनपीएल) विकल्प से खरीदारी महंगी हो सकती है। अब तक ग्राहकों को प्रोसेसिंग फीस देने की जरूरत नहीं होती थी। यह प्रोसेसिंग फीस, क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर खरीद पर कार्ड प्रदाता द्वारा वसूली जाने वाली ब्याज राशि के अतिरिक्त है। ईएमआई ट्रांजेक्शन रद्द होने की स्थिति में प्रोसेसिंग फीस वापस की जाएगी।

 

#SBI क्रेडिट कार्ड

Source : Agency

पाठको की राय