Tuesday, October 20th, 2026

श्रीनगर में एसबीआई ने तैरता एटीएम शुरू किया

 श्रीनगर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देश की सबसे बड़ी बैंक है। एसबीआई (SBI) अपने ग्राहकों का हमेशा ध्यान रखती हैं। वहीं उनसे जुड़ने और सुविधाओं के लिए योनो एप, डोर स्टेप बैंकिंग सहित कई सर्विस देती हैं। इस बीच स्टेट बैंक ने एक नई शुरुआत की है। बैंक ने श्रीनगर की डल झील पर एक हाउसबोट में एटीएम खोला है। एसबीआई के इस तैरते एटीएम से यहां आने वाले सैलानियों को फायदा होगा। वहीं टूरिस्ट्स पैसों की जरूरत पड़ने पर एटीएम से कैश निकाल सकेंगे।  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन दिनेश खरे ने हाउसबोट पर एटीएम का उद्घाटन किया। ये फ्लोटिंग एटीएम सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

 

#एसबीआई ने तैरता

Source : Agency

पाठको की राय