Monday, October 26th, 2026

आज से बचाए पानी, कल शाम को नहीं आएगा नल


भोपाल। शहर के जिन इलाकों में कोलार लाइन से पानी की सप्लाई होती है। वहां कल शाम को नल नहीं आएंगा। इसलिए जितना हो सके। आज से पानी बचाएं, पानी फिजूल खर्च न करकें। दरअसल गोडीपुरा स्थित कोलार पाइप लाइन में लीकेज सुधार और विद्यृत मेंटेनेंस के लिए 13 और 14 जुलाई को शड डाउन लिया जा रहा है। इसके चलते कल शाम को जेपी नगर, पीजीबीटी क्षेत्र, नारियलखेड़ा, शाहजहांनाबाद, पिंजोमल टैंक, टीला जमालपुरा, काजी कैंप, बाल विहार, पुतलीघर, इब्राहिमगंज, चांदबड़, आरिफ नगर, कांग्रेस नगर, शांति नगर, ग्रीन पार्क, जनता क्वाटर्स, सांई बाबा नगर, ई 7 अरेरा कालोनी, ई 6 अरेरा कालोनी, पीएंडटी कालोनी, जवाहर चैक, गुलमोहर, पारस सिटी, नूर महल, इमामीगेट, अशोक कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय