Tuesday, October 20th, 2026

सौरभ-मनु की जोड़ी ने मिक्स्ड में जीता रजत पदक

 क्रोएशिया
सौरभ चौधरी और मनु भारत की भारतीय जोड़ी ने शनिवार को आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। फाइनल यानी स्वर्ण पदक मुकाबले में भारतीय जोड़ी की भिड़ंत रूस की विटालिना बातसाराशकिना और आर्टेम चेरनोयूसोव की जोड़ी से हुई। मगर उसे हार का सामना करना पड़ा।


वहीं अभिषेक और यशस्विनी की जोड़ी भी पदक की दौड़ में हैं, दोनों अंतिम क्वालीफाइंग दौर में 386 के कुल स्कोर से तीसरे स्थान पर रहे, जिससे उन्होंने कांस्य पदक मैच में जगह पक्की की, जहां उनका सामना गोलनौश सेबघाटोलाही और जावाद फोरोघी की ईरानी जोड़ी से होगा।

 

 

#सौरभ-मनु

Source : Agency

पाठको की राय