Friday, October 23rd, 2026

सऊदी अरब सरकार ने जारी किए प्रतिबंध, इस साल भी हज यात्रा मुश्किल में

भोपाल
इस साल भी हज यात्रा मुश्किल में है। बुधवार को सऊदी अरब सरकार ने जारी किए प्रतिबंध के दौरान दुनिया के 20 देशों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। इन देशों में भारत भी शामिल किया गया है। कोरोना से बिगड़ते हालात के चलते लगाए गए इस प्रतिबंध की शुरुआती अवधि फिलहाल 17 मई तक तय की गई है, लेकिन साथ ही इस बात का भी जिक्र किया गया है कि इस तारीख के बाद हालात पर पुन: समीक्षा की जाएगी।

सऊदी अरब सरकार ने ये जानकारी अपने अधिकृत ट्विटर अकाउंट के जरिए देते हुए कहा है कि प्रतिबंधित देशों के यात्री किसी अन्य देश से होते हुए भी सऊदी अरब नहीं पहुंच पाएंगे। सऊदी अरब ने जिन देशों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई है, उनमें भारत के अलावा यूनाइटेड अरब अमीरात, जर्मनी, यूनाइटेड स्टेट्स, इंडोनेशिया, जापान, इटली, पाकिस्तान, ब्राजील, पुर्तगाल, साउथ अफ्रीका, स्वीडन, फ्रांस, लेबनान आदि देश शामिल हैं। कोरोना से बिगड़े हालात के चलते पिछले साल हजयात्रा में सीमित संख्या में लोग शामिल हो पाए थे। इस दौरान भारत के यात्रियों को प्रवेश की अनुमति नहीं मिल पाई थी।

 

#सऊदी अरब

Source : Agency

पाठको की राय