Sunday, October 25th, 2026

सत्यनारायण अग्रवाल पंचतत्व में विलीन

राजनांदगांव

शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व समाजसेवी श्री सत्यनारायण अग्रवाल का 17 मई को 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान रामाधीन मार्ग से मुक्तिधाम लखोङली में संपन्न हुई उनकी अंतिम यात्रा में शहर की विभिन्न सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के के गणमान्य नागरिक विशाल जनसमुदाय उपस्थित थे। अग्रवाल अपना अमूल्य समय अग्रवाल सभा  के विभिन्न पदों पर रहकर अंतत: संरक्षक के रूप में व्यतीत किया जिसका लाभ समाज के साथ-साथ जनमानस को भी प्राप्त हुआ हो।

सत्यनारायण अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पार्षद रहे, जनकल्याण हेतु समय-समय पर निस्वार्थ भाव से विभिन्न संस्थाओं में सेवा भी दिए हैं। इसी क्रम में मां गायत्री एवं परम पूज्य सदगुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के परम भक्त थे। गायत्री मंदिर के संस्थापक सदस्य रहे गुरुदेव के सानिध्य में रहकर उनके बताए मार्गो को आत्मसात कर समाज उत्थान हेतु अथक प्रयास किया। धर्मावलंबी श्री अग्रवाल बाल रत्न मंच सेवा समिति के संरक्षक के रूप में संस्था का मनोबल बढ़ाते रहे हैं। अग्रवाल अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं जिसमें 3 पुत्र  सविता नंदन अग्रवाल लोकेश अग्रवाल राहुल अग्रवाल व 4 पुत्री आशा अग्रवाल अरुणा देवी अग्रवाल अनीता देवी अग्रवाल अंजू अग्रवाल है।

 

Source : Agency

पाठको की राय