Monday, October 19th, 2026

सतना के कवि दिनेश गुप्ता जे एन वी हरदा में हुए सम्मानित

मुख्य समन्वयक के रूप में साहित्यिक कार्यशाला में हुए शामिल
सतना

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा में शिक्षा में कला के अंतर्गत रचनात्मक लेखन  विषय पर एक  कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी थीम थी आजादी के 75 वर्षों में भारत की प्रगति। इस कार्यशाला में सतना के युवा कवि और हिंदी व्याख्याता दिनेश गुप्ता मकरंद को  साहित्यिक व्याख्यान देने एवं कार्यशाला में मुख्य समन्वयक के रूप में आमंत्रित किया गया।  

इस कार्यशाला में उनके द्वारा विद्यार्थियों को कविता, कविता का महत्व, कविता के अंग आदि की जानकारी प्रदान की गई।  इसके अलावा काव्य की भाषा  शैली, लय, तुक,  यति,  गति,  चरण, पद, मात्रा, संख्या, शब्दावली का प्रयोग करना आदि विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।  विद्यार्थियों ने बहुत ही रुचिकर ढंग से कार्यशाला में भाग लिया एवं कविता और साहित्य के प्रति अपना उत्साह दिखाया। विद्यार्थियों ने अपनी स्वरचित कविताओं को मंच से अतिथियों एवं शिक्षकों के  सामने प्रस्तुत भी किया। इसके अलावा विद्यार्थियों को रस, छंद गण,   अलंकार, शब्द शक्ति, तत्सम, तद्भव, देशज, पर्यायवाची आदि शब्दों का प्रयोग करना भी सिखाया गया।  

हिंदी के प्रति साहित्यकारों, विद्वानों, कवियों लेखकों के मत को भी उद्घाटित किया गया। और कुछ प्रेरक प्रसंगों, पंक्तियों  और अन्य उदाहरणों के माध्यम से साहित्य और कविता के महत्व को प्रतिपादित किया गया।  इसके अलावा दिनेश जी ने  स्वयं की प्रकाशित पुस्तक मुझे कुछ आज कहना है विद्यालय के प्राचार्य पीजी कंटाले को भेंट किया।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय