Friday, October 23rd, 2026

कांग्रेस नेता के गिरफ्तारी की मांग लेकर सतनामी समाज ने दिया धरना

बिलासपुर
छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने आज कांग्रेस नेता पंकज सिंह के गिरफ्तारी व शहर विधायक शैलेश पांडे की बर्खास्तगी सहित विभिन्न मांगों को लेकर नेहरू चौक बिलासपुर में धरना प्रदर्शन आंदोलन कर जिलाधीश एवं जिला पुलिस अधीक्षक कार्याल का घेराव किया और जिलाधीश के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

समाज प्रमुखों ने ज्ञापन में अनुसूचित जाति वर्ग के ऊपर लगातार हो रहे हमले पर संज्ञान लेते हुए दोषियों पर शीघ्र ही कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में आरक्षित वर्गों के अधिकारी कर्मचारी और आमजन के साथ-साथ स्कूली छात्रों के ऊपर भी लगातार हमले हो रहे हैं अनुसूचित जाति वर्ग के ऊपर हो रहे अन्याय अत्याचार वह हम लोग के पीछे का कारण जानबूझकर इस वर्ग के बीच में भय आतंक का माहौल पैदा कर दहशत पैदा करना और सामाजिक सौहाद्रता को बिगाड?ा है।

प्रदेश में इस वर्ग के ऊपर कहीं ना कहीं किसी हर क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार घट रही है हमारी सामाजिक और धार्मिक भावनाओं को लगातार आहत करने का प्रयास जारी है इस तरह की घटनाओं से हमारा समाज काफी आहत है सतनामी समाज के जिलाध्यक्ष सागर बंजारे व अन्य सामाजिक नेताओं ने कहा कि पिछले दिनों कांग्रेस नेता पंकज सिंह ने सिम्स में जिस टेक्निशियन के साथ मारपीट किया है एफआईआर किये जाने के बाद अभी तक गिरफ्तारी न होना बताता है कि राजनीति हो रही है। उन्हे सरंक्षण देने वाले विधायक शैलेष पांडेय का भी वे विरोध करते हैं। यदि सप्ताह भर के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती तो समाज के सदस्य जेल भरो आंदोलन करेंगे।

 

 

#Satnami society

Source : Agency

पाठको की राय