Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल का सतना दौरा

 सतना
 कांग्रेस नेताओं ने सीएम भूपेश बघेल का स्वागत किया। पत्रकारों के पूछे गए सवाल पर  उन्होंने कहा कि इस बार के चुनावों में मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। सीएम बघेल ने कहा कि जिस तरह से कर्नाटक में बीजेपी ने तोड़-फोड़ करके सरकार बनाई थी, उसे वहां की जनता ने नकार दिया। मध्य प्रदेश में भी बीजेपी ने यही किया था। इसलिए अब मध्य प्रदेश की जनता भी बीजेपी को नकार देगी और यहां कांग्रेस की सरकार बनेगी।’

किया देवी माँ की पूजा
 कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सतना से सीधे नकटी गांव गए हुए थे जहां वह गांव में स्थित देवी मंदिर में पूजा पाठ किया। इसके अलावा सीएम  भूपेश बघेल नकटी गांव के बाद नागौद तहसील में गए खेरूआ सरकार मंदिर भी गए। जहां वह हनुमान मंदिर में पूजा पाठ किया।सिंहपुर के मजार में गए और चादर चढ़ाई  इसके अलावा सिंहपुर मजार पर चादर चढ़ा कर आशीर्वाद लेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय