Saturday, October 24th, 2026

सर्वधर्म समभाव का प्रतीक है सतना मेला

राज्य मंत्री पटेल ने किया शुभारंभ

भोपाल

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने कहा है कि मेले हमें संस्कृति और गौरव से जुड़ने का अवसर देते हैं। सतना मेला सर्वधर्म समभाव का प्रतीक भी है। राज्य मंत्री पटेल रविवार को सतना मेले के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि रूटीन की जिंदगी से अलग हट कर मेले जीवन में आनंद और प्रसन्नता का संचार करते हैं। इससे हमारे जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। सतना मेले ने अपने व्यापक स्वरूप से विंध्य क्षेत्र के अलावा प्रदेश में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने मेले में लगे स्टॉल्स का अवलोकन किया। इस मौके पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

 

#सर्वधर्म समभाव

Source : Agency

पाठको की राय