Sunday, October 25th, 2026

मोतिहारी में सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या, नहर के पास मिली लाश

मोतिहारी  
बिहार के मोतिहारी जिले में सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का शव और उसकी बाइक हरसिद्धि बाजार से दक्षिण नहर के पास से बरामद किया गया। मृतक रूपेश तिवारी पहाड़पुर प्रखंड की मनकररिया पंचायत की वर्तमान सरपंच उर्मिला देवी का बेटा था। वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं रूपेश की हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय