Tuesday, October 20th, 2026

21 साल की उम्र में बनी सरपंच : पंचायत चुनाव में 20 वोटों से जीत कर बनी सबसे युवा सरपंच

अमरपाटन
सतना जिले की एक बेटी चुनाव जीतकर सबसे युवा सरपंच बनी ओबीसी वर्ग इस युवा प्रत्याशी ने अनारक्षित महिला सीट पर 7 लोगो को पराजित कर विजय हासिल की है। चुनाव की अधिकृत परिणामों की घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन मतगणना को रुझान के बाद बेटी की जीत का जश्न सिर्फ उसके परिवार के सदस्य ही नहीं गांव के तमाम लोग भी मना रहे हैं। अमरपाटन जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत झिरिया को परिहान टोला के चुनाव में 21 वर्ष की रागनी पटेल ने 20 वोटों से जीत हासिल की। रागनी पटेल के पिता राम आश्रय पटेल कृषक हैं, और गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी करते हैं।

पंचायत चुनाव में इस बार झिरिया कोपरियां टोला के सरपंच का पद अनारक्षित महिला के खाते में आया था। लिहाजा सामान्य महिला वर्ग की 6 महिलाओं और एसएससी वर्ग की 1 अभ्यर्थी के साथ रागिनी ने नामांकन दाखिल किया था। वही रागिनी इस चुनाव में गांव की सबसे कम उम्र की उम्मीदवार थी। शुक्रवार को मतदान के बाद हुई गणना में रागिनी शुरुआती बढ़त बना ली थी। वह अपनी प्रतिद्वंदी से 46 वोटों से आगे चल रही थी। लेकिन अंतिम दौरान की गणना में बढ़त का अंतर घटकर 20 हो गया। वहीं रागिनी पटेल इस बार सरपंच पद पर जीत हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की प्रत्याशी बनी।

 

Source : Agency

पाठको की राय