Wednesday, October 21st, 2026

15 हजार की रिश्वत लेते धराया सरपंच

सिवनी
घन्सौर विकास खंड के गांव जैतपुरी निवासी मुकेश कुमार गोलानी पिता मनोहर लाल गोलानी उम्र ४२ वर्ष ने सीमेंट  ब्रिक प्लांट लगाने हेतु पंचायत में आवेदन लगाया था।जिस पर ग्राम पंचायत सचानकोटा कटिया जनपद पंचायत घंसौर जिला सिवनी के सरपंच शिवकुमार उइके पिता भीकम सिंह उइके ने अनापत्ति प्रमाण-पत्र एवं जनसंख्या प्रमाण-पत्र देने हेतु आवेदक से २०००० बीस हजार रुपए की मांग किया था। आवेदक शिव कुमार गोलानी ने इसकी जानकारी लोकायुक्त जबलपुर को की जिसके चलते लोकायुक्त जबलपुर ने कार्यवाही की और सोमवार को  सरपंच को १५००० पन्द्रह हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। ट्रैप दल सदस्य में निरीक्षक श्रीमति सुरेखा परमार निरीक्षक रंजीत सिंह निरीक्षक मंजू किरण व अन्य सदस्य शामिल थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय