Thursday, October 22nd, 2026

सारनाथ एक्सप्रेस दिसंबर से फरवरी तक सप्ताह में तीन दिन रद रहेगी

बिलासपुर
 ठंड के सीजन में कोहरे की वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो सकता है। इसे लेकर रेलवे बोर्ड ने अग्रिम योजना बनाई है। जिसके तहत अभी से कुछ ट्रेनों को रद करने की घोषणा कर दी है। जिसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के अलग- अलग स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेन 05159/ 05160 दुर्ग- छपरा सारनाथ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन भी शामिल है। यह ट्रेन भी दिसंबर से फरवरी तक प्रभावित रहेगी। छपरा से दुर्ग जाने वाले स्पेशल ट्रेन एक दिसंबर से 27 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व रविवार को रद रहेगी। इसी तरह दुर्ग- छपरा स्पेशल ट्रेन दो दिसंबर से 26 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को नहीं चलेगी। रेलवे ने इन तीन महीनों में ट्रेन कौन- कौन सी तारीख को रद रहेगी यह भी घोषित की है।

 

#सारनाथ एक्सप्रेस

Source : Agency

पाठको की राय