Sunday, October 25th, 2026

कॉलिंग वैक्यूम टूटने से दुर्ग आ रही सारनाथ दो धड़ों में बंटी

दुर्ग
छपरा से दुर्ग आ रही 05159 अप सारनाथ एक्सप्रेस करीमुद्दीनपुर स्टेशन के पहले आउटर में दो धड़ों में बंट गई समय रहते गार्ड को इसका पता चल गया और उसने चालक से ट्रेन रोकने को कहा चालक ने ट्रेन फर से पीछे ली और अलग हुए धडे को फिर से जोड़कर करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर पहुंची।

प्राप्त सामचारों के अनुसार छपरा से दुर्ग आ रही 05159 अप सारनाथ एक्सप्रेस छपरा से अपने निर्धारित समय पर दुर्ग के लिये निकली। ट्रेन अपने निर्धारित समय पर ही चल रही थी छपरा से रवाना होने के बाद इस ट्रेन का अगला स्टॉपेज करीमुद्दीनपुर स्टेशन था। लेकिन स्टेशन पहुंचने के पहले आउटर सिग्नल के पास दो भाग में बंट गई। इसका पता चलते ही ट्रेन के चालक और गार्ड ने ट्रेन रोक दी और फिर ट्रेन को पीछे लाकर टूटे हुए भाग को जोड़ा और तब ट्रेन करीमुद्दीनपुर स्टेशन के लिए रवाना हुई। बताया जाता है कि बोगी संख्या 18818 व 18125 के बीच का कॉलिंग वैक्यूम टूटकर पाइप सहित अलग हो गया। ऐसा होते ही अगला हिस्सा पिछले हिस्से को छोड़कर लगभग डेढ़ सौ मीटर आगे निकल गया।

इसकी जानकारी जैसे ही ट्रेन के गार्ड आनंद कुमार को हुई, उन्होंने इसकी सूचना चालक को दी। चालक ने ट्रेन रोककर उसे फिर पीछे की ओर लाया और टूटे हुए हिस्से को जोड़कर फिर स्टेशन पर ट्रेन ले गया। वहां पर फिर से जांच कर ट्रेन को अपने आगे के गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया गया। इस बीच करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग आधे घंटे देर से पहुंची।

 

#कॉलिंग वैक्यूम

Source : Agency

पाठको की राय