Wednesday, October 21st, 2026

सरिया चोर गिरफ्तार

रायपुर

6 फरवरी को सत्यम विहार शिवम स्कूल के पास निमार्णाधीन मकान से 10 बंडर सरिया चोरी करने वाले दो आरोपियों को डीडीनगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से गिरफ्तार कर लिया है।

डीडी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंजीनियर के पद पर कार्यरत शेखर सिंह ने सत्यम विहार शिवम स्कूल के पास अपने मकान को बनवा रहा था। जहां पर 6 फरवरी को उसके निमार्णाधीन मकान में चोरी हो गई। उन्होंने कुछ पहले ही लोहे के छड़ का बण्डल मंगवाया गया था। शेखर ने दूसरे दिन वहाँ जाकर देखा तो लोह के बंडल में से 10 बंडल कम थे। वहां काम कर रहे मजदूरों से पूछने पर भी कुछ पता नहीं चला। कोई अज्ञात चोर सरिया को चोरी कर ले गया। पुलिस ने शिकयत पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 379, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया और एंटी क्राइम साइबर की टीम ने आस-पास के लोगों से पूछताछ कर पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और आरोपी मोनू उर्फ उमेश वैष्णव और उसके साथी दिनेश बिसेन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया।
000

 

Source : Agency

पाठको की राय