Tuesday, October 20th, 2026

पैपराजी को धक्का देने के लिए सारा अली खान ने बॉडीगार्ड को फटकारा


एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपने बॉडीगार्ड को फटकार लगाई। उनके बॉडीगार्ड ने एक पैपराजी को धक्का मार दिया था। यह घटना फिल्म अतरंगी रे के गाने 'चाका चक' के लॉन्चिग इवेंट में हुआ। उसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में वह माफी भी मांगती दिख रहीं हैं।

सारा ने मांगी माफी
एक वीडियो में सारा अपनी कार के पास खड़ी थीं और एक आदमी को धक्का न देने के लिए कह रही थीं और अपने आसपास मौजूद लोगों से माफी भी मांगी। पहले उन्होंने पूछा, "आपने किसको गिराया?" जब आसपास के लोगों ने कहा, "कोई नहीं गिरा, सारा ने जवाब दिया, "नहीं नहीं, जिसको गिराया वो चले गए। फिर उसने कहा, "सॉरी बोलना प्लीज। थैंक्यू।" जाने से पहले उसने फिर से उस आदमी को डांटा, "आप नहीं किजिये ऐसे। धक्का मत दिजिये, कोई बात नहीं।"

'चका चक' गाना हुआ रिलीज
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी अतरंगी रे में सारा के अलावा अक्षय कुमार और धनुष भी नजर आएंरगे। फिल्म के चका चक गाने को इरशाद कामिल ने लिखा है। ए आर रहमान के इस कम्पोजिशन को सिंगर श्रेया घोषाल ने गाया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय