Wednesday, October 21st, 2026

महाकाल भस्म आरती में शामिल हुईं सारा अली खान, भक्ति में लीन आईं नजर

मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों उनकी अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' (Zara Hatke Zara Bachke) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में सारा की जोड़ी विकी कौशल (Vicky Kaushal) के साथ बनी है। फिल्म की रिलीज से पहले सारा अली खान, उज्जैन स्थित महाकाल बाबा के दर्शन करनी पहुंचीं और भस्म आरती में शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर सारा का वीडियो सामने आया है।

सारा का वीडियो आया सामने
एएनआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और बताया कि अभिनेत्री सारा अली खान ने महाकाल मंदिर में भस्म आरती में हिस्सा लिया और पूजा अर्चना की। वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा अली खान भक्ति में लीन दिख रही हैं और महाकाल बाबा की पूजा अर्चना कर रही हैं। सारा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सारा अली खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स...
सारा अली खान हाल ही में फिल्म 'गैसलाइट' में नजर आई थीं। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से मिक्स रिस्पॉन्स मिला था। सारा इन दिनों  विकी कौशल के साथ जरा हटके जरा बचके को लेकर चर्चा में है, जो 2 जून को रिलीज होगी। वहीं सारा की अपकमिंग फिल्मों में ऐ मेरे वतन के लोगों शामिल है, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। वहीं सारा के खाते में 'मेट्रो इन दिनों' और 'मर्डर मुबारक' शामिल है।

 

 

#महाकाल भस्म आरती

Source : Agency

पाठको की राय