सारा अली खान और अनन्या पांडे करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में नजर आए
मुंबई
सिनेमा लवर्स के जहन में अक्सर ये सवाल आता है कि ओरहान उर्फ ओरी कौन हैं? वो बॉलीवुड की लगभग हर हसीना के साथ नजर आते हैं। स्टार किड्स के साथ पार्टी करते हैं। फिर चाहे वो नीसा देवगन हों या फिर खुशी कपूर। अभी हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीषा मल्होत्रा के घर पर दिवाली पार्टी हुई, जिसकी इनसाइड फोटोज सामने आईं। इसमें भी ओरी को करीना कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण के साथ देखा गया। आइये आपको बताते हैं कि 'कॉफी विद करण सीजन 8' में सारा अली खान और अनन्या पांडे ने ओरी को लेकर क्या खुलासा किया है।
सारा अली खान ने ओरहान को लेकर बताया कि वो कैसे इंसान है। 'केदारनाथा' एक्ट्रेस ने कहा, 'वो कई चीजों में माहिर हैं। वो वास्तव में एक मजाकिया व्यक्ति हैं।'
अनन्या पांडे की मदद करते हैं ओरी
वहीं, अनन्या पांडे ने खुलासा किया कि ओरी उनके इंस्टाग्राम कैप्शन में उनकी मदद करते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि उन्हें पसंद किया जा रहा है, लेकिन गलत समझा गया। वो कैप्शन देने में अच्छे हैं, इसलिए मैं उनसे कैप्शन मांगती रहती हूं। मुझे नहीं पता कि वो क्या करते हैं। वो खुद पर काम करते हैं।'
मुकेश अंबानी की कंपनी में करते हैं काम
ओरहान की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वो मुकेश अंबानी की अरबों डॉलर की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में स्पेशल प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। कथित तौर पर वो ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट के करीबी दोस्त हैं।
कहां देख सकते हैं शो?
आप इस शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। ये डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है। इस सीजन के पहले मेहमान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण थे। रिश्तों को लेकर जो बयान दिए गए थे, उस कारण दोनों की काफी आलोचना भी हुई थी।

पाठको की राय