Tuesday, October 20th, 2026

वर्ल्ड डांस डे पर सान्या मल्होत्रा ने शेयर किया वीडियो

मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने वर्ल्ड डांस डे के अवसर पर सोशल मीडिया पर डांस वीडियो शेयर किया है। सान्या एक पैशनेट डांसर हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं।

वर्ल्ड डांस डे के मौके पर उन्होंने डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सान्या ए.आर. रहमान के गाने मैय्या मैय्या पर बेहतरीन डांस करती नजर आ रही हैं। सान्या ने हैप्पी वर्ल्ड डांस डे लिखकर यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पर फैंस सान्या के डांस मूव्स की खूब तारीफ कर रहे हैं।

 

 

#Sanya Malhotra

Source : Agency

पाठको की राय