ठेठवार समाज के सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने संतोष
रायपुर
यादव ठेठवार समाज रायपुर राज की बैठक महादेवघाट स्थित सामाजिक भवन में हुई जिसमें सर्वसम्मति से ग्राम सलोनी कोलर पार के संतोष यदु को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा महासचिव ग्राम मुरेठी किरनापार के मनीराम यादव, कोषाध्यक्ष ग्राम सेमरा चंपारण के शोभाराम यदु को मनोनीत किया गया। साथ ही संरक्षक ग्राम खुटेरी के संतोष कुमार यादव, उप कोषाध्यक्ष महामाईपारा रायपुर के लव यदु, सहसचिव यशवंत यादव को मनोनीत किया गया है।
बैठक में डा.रेवाराम यदु, आत्माराम यदु, रामजीवन यदु, नरेश यादव, पुरुषोत्तम यदु, बालेंद्र यदु, नवीन यदु, बसनूलाल यदु, करण यदु, युगल यदु, मनीष यदु, पुनीतराम यदु, राजेंद्र यादव, प्रताप यादव, मुन्नाा यादव, चुम्मन यादव, संतोष यादव, मनीराम यदु, दयाराम यादव, गोकुल यादव, ललिता यदु, केसरी यादव, गंगोत्री यदु, भुवनेश्वरी यादव समेत काफी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

पाठको की राय