Thursday, October 22nd, 2026

फिल्म रामसेतु को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग संस्कृति बचाओ मंच ने की

भोपाल
 बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु (Ram setu) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर देश भर में चर्चा हो रही है। फिल्म रामायण काल से जुड़े सेतु “रामसेतु” पर आधारित है। फिल्म लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुडी हुई है। इसी बीच संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी (President of Sanskriti Bachao Manch Chandrashekhar Tiwari) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से निवेदन किया है कि वह रामसेतु फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करें।

 

जिससे कि लोगों को यह पता चल सके कि राम सेतु का निर्माण भगवान राम ने स्वयं किया था यह उनके मुंह पर तमाचा होगा जो लोग यह कहते थे कि राम काल्पनिक है और राम सेतु का निर्माण भगवान राम ने नहीं किया है जिस को तोड़ने के लिए भी याचिका लगाई गई थी संस्कृति बचाओ मंच ने सभी सनातन धर्मीयो से निवेदन किया है कि वह इस फिल्म को अधिक से अधिक देखें और भगवान राम के प्रति अपनी आस्था प्रकट करें।

 

#फिल्म रामसेतु

Source : Agency

पाठको की राय