Saturday, October 24th, 2026

अल-कायदा की धमकी के बीच संजय राउत का बयान- 'कुछ भी हुआ तो BJP होगी जिम्मेदार'

नई दिल्ली
शिवसेना नेता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर धर्म के आधार पर झगड़े कराने के आरोप लगाए। आतंकवादी संगठन अल-कायदा की तरफ से कथित धमकी को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कुछ होता है, तो बीजेपी को जिम्मेदार माना जाए। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा की तरफ से पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई टिप्पणी के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। राउत ने कहा, 'देश में सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन भाजपा प्रवक्ता दो अलग-अलग धार्मिक समुदाय के लोगों के बीच लड़ाई कराना चाहती थे। अगर देश में कुछ भी होता है, तो भाजपा को जिम्मेदार माना जाएगा।' उन्होंने आगे कहा, 'हम हमारा काम जारी रखेंगे... लेकिन वे कब इन लोगों को संज्ञान लेंगे, जो इन सबका कारण बन रहे हैं?'

पाकिस्तान से धमकी दे रहा अल-कायदा, भारत के बाद बांग्लादेश पर भड़का
शिवसेना नेता की तरफ से यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब अल-कायदा ने कथित रूप से फिदायीन हमले की धमकी दी थी। संगठन ने चेताया था, 'दिल्ली और बॉम्बे और यूपी और गुजरात में भगवा आतंकियों को अपने अंत का इंतजार करना चाहिए।' AQIS ने जाहिर तौर पर शर्मा के बयान को लेकर कहा था कि उन्होंने पैगंबर और उनकी पत्नी को भारतीय टीवी चैनल में अपमानित किया था।

इससे पहले शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पैगंबर पर टिप्पणी का विरोध करने वाले पश्चिम एशियाई देशों से अल-कायदा की धमकी की निंदा करने के लिए कहा था। वहीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन  के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि पैगंबर मोहम्मद महान हैं और रक्षा के लिए अल कायदा जैसे आतंकवादियों की जरूरत नहीं है।

 

#Sanjay Raut

Source : Agency

पाठको की राय