Wednesday, October 21st, 2026

गांवों में स्वच्छता सर्वेक्षण, तीन पंचायत सचिव और एक रोजगार सहायक होंगे निलंबित

भोपाल
गांवों में स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 को देखते हुए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत किए जाने वाले कामों का आॅडिट शुरू कर दिया गया है।  निर्माण कार्यों और सर्वेक्षण के लिए निर्धारित बिंदुओं के आधार पर आॅडिट किया जा रहा है। शुक्रवार को आॅडिट के आधार पर तीन पंचायत सचिव और एक रोजगार सहायक को निलंबित किए जाने का प्रस्ताव सीईओ जिला पंचायत विकास मिश्रा को भेजा गया।  

सोमवार को इनको निलंबित कर दिया जाएगा।  जिला समन्वयक ने बताया कि जनपद पंचायत, बैरसिया की ग्राम पंचायत, सूरजपुरा, सिन्धोडा एवं सुनगा में कार्यों का निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण में पाया गया कि ग्रामों में साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है।

 

#villages#suspended

Source : Agency

पाठको की राय