Saturday, October 24th, 2026

सेवा कार्यों की समीक्षा करेंगे संघ के सह सर कार्यवाह

भोपाल
दुनिया भर में कोरोना की तीसरी लहर आने के साथ मध्यप्रदेश में भी इसकी संभावना के मद्देनजर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने सेवा कार्यों की मानीटरिंग और लहर आने की स्थिति में सेवा कार्यों में तेजी लाने के मद्देनजर इसी माह समीक्षा बैठक करने का फैसला किया है। संघ के सह सर कार्यवाह मुकुंद राव इसी के चलते संघ की अलग-अलग कैटेगरी की बैठकें लेने अगले सप्ताह भोपाल आने वाले हैं।

प्रदेश में संघ की शाखाओं के संचालन में तेजी लाने के साथ लोगों से संपर्क बढ़ाने में जुटे संघ पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों की कार्ययोजना पर 11 व 12 सितम्बर को मंथन होगा। इसमें संघ के सह सर कार्यवाह मुकुंद राव मौजूद रहेंगे। वे प्रांत संघ चालक व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में संघ की सेवा विभाग, जागरण श्रेणी, संगठन श्रेणी समेत अन्य श्रेणियों के स्वयंसेवकों के साथ एक साल में किए गए काम की समीक्षा करने के साथ तीसरी लहर के मद्देनजर खासतौर पर चर्चा करेंगे।

सघन बस्तियों में जहां दूसरी लहर के चलते संक्रमण का ज्यादा खतरा बना था, वहां सेवा कार्य करने के साथ स्थानीय लोगों को हालातों के मद्देनजर संयम और उपचार के लिए टेंÑड करने का काम संघ अपने स्तर पर कर रहा है। इस पर भी संघ की बैठक में चर्चा होगी। साथ ही जिन बस्तियों में संघ से इतर संगठनों द्वारा सेवा कार्य और इससे बचाव को लेकर काम किए जा रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाएगा।

 

#Sangh

Source : Agency

पाठको की राय