Sunday, October 25th, 2026

सांची ने कई उत्पाद हुए महंगे,आज से लागू होंगी नई दरें

भोपाल
भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने सांची उत्पादों के दाम भी बढ़ा दिए हैं। अलग-अलग मात्रा वाले विभिन्न् उत्पाद एक रुपये से 30 रुपये तक महंगे हो गए हैं। नई दरें आज 13 अप्रैल से लागू होंगी। 100 ग्राम का श्रीखंड अभी 25 रुपये में मिलता था, वह 30 रुपये में मिलेगा। इसी तरह से 200 ग्राम का पनीर जो 75 रुपये में मिल रहा था, वह अब 80 रुपये में मिलेगा। आधा किला को 170 रुपये से बढ़कर 180 रुपये का हो गया है। 200 ग्राम का पेड़ा 95 रुपये से 100 में मिलेगा।

इसलिए बढ़ाए दाम

भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के एक अधिकारी ने बताया कि गर्मी में दूध की कमी हो जाती है। किसानों का भी खर्च अन्य दिनों के मुकाबले बढ़ जाता है। हरी घास भी गर्मी में महंगी मिलती है। ऐसे में दूध खरीदी के बदले किसानों को ज्यादा राशि देनी पड़ती है। इस कारण उत्पाद महंगे किए गए हैं।


इसके पहले दूध के बढ़ चुके हैं दाम

महीने भर पहले ही दूध के दाम बढ़ाए गए थे। सांची गोल्ड दूध के दाम भी चार रुपये बढ़ाए गए थे। इसमें भी दाम बढ़ाने का यही तर्क दिया गया था कि उत्पादन लागत बढ़ गई है।

किस चीज के कितने रुपये दाम हुए

उत्पाद -- मात्रा -- मूल्य

श्रीखंड -- 100 ग्राम -- 30 रुपये

श्रीखंड -- 500 ग्राम -- 115 रुपये


मीठा दही -- 150 ग्राम -- 12 रुपये

नमकीन मठा-- 200 एमएल-- 10 रुपये

फ्लेवर्ड मिल्क-- 200 एमएल -- 30 रुपये

लस्सी-- 200 एमएल-- 25 रुपये

पेड़ा-- 25 ग्राम-- 15 रुपये

सांची छेना खीर -- 100 ग्राम -- 30 रुपये

सांची छेना खीर -- 500 ग्राम- 140

पनीर-- 200 ग्राम -- 80 रुपये

पनीर -- 500 ग्राम -- 180 रुपये

सादा मठा-- 500 एमएल -- 15 रुपये


मावा -- 500 ग्राम -- 180 रुपये

गुलाब-जामुन -- 500 ग्राम -- 110 रुपये

गुलाब जामुन -- एक किलो -- 220 रुपये

रसगुल्ला -- एक किलो -- 220 रुपये

नारियल बर्फी -- 500 ग्राम -- 200 रुपये

नारियल बर्फी -- 250 ग्राम -- 110 रुपये

 

#सांची ने कई

Source : Agency

पाठको की राय