Tuesday, October 20th, 2026

सनातन युवा संगठन ने किया चिरमिरी क्षेत्र मे अलाव की व्यवस्था

कोरिया
चिरमिरी में निरंतर गिरते हुए तापमान के कारण वातावरण में परिवर्तन के साथ ठंड बहुत ही अत्यधिक बढ?े से आम जनमानस को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां पर ठंड के कारण लोगों के स्वास्थ्य बिगड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गरम कपड़े पहनने के बाद भी ठंड से राहत मिलना कठिन हो गया है।

इसी बीच अपने क्षेत्रवासियों के स्वास्थय की चिंता करते हुए सनातन युवा संगठन के सक्रिय सदस्य समाजसेवी चंदन गुप्ता जी के द्वारा चिरमिरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अलावा के लिए लकड़ी की व्यवस्था करते हुए सभी आम जनमानस के लिए राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। अत्यधिक ठंड बढ?े से राहगीरों तथा गरीब असहाय लोग जो की सड़क तथा फुटपाथ पर ठिठुरते हैं उनके तकलीफों को कम करने तथा उनकी स्वास्थ्य की चिंता कर सहायता करने का प्रयास भी किया जा रहा है। जन सेवा करने वाले पुलिस प्रशासन के थाने में दिन रात मेहनत करने वाली पुलिस प्रशासन के सैनिकों को ठंड से बचने हेतु थानों में भी अलावा के लिए लकड़ी का प्रबंध कराया गया और। साथ ही बड़ी बाजार दुर्गा पांडाल, हिल रेलवे स्टेशन चिरमिरी, जिला मुख्यालय बनाओ संघर्ष समिति मंच, शिव मंदिर हल्दीबाड़ी, आमानला हल्दीबाड़ी, सरगुजा समिति पोंडी, पोंडी थाना, तथा अन्य स्थानों में भी अलावा की व्यवस्था करते हुए समाज के लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर लॉक डाउन में चिरमिरी के प्रत्येक क्षेत्र में जमीनी स्तर पर जुड़कर चंदन गुप्ता के द्वारा गरीब, असहाय, तथा मजदूर वर्ग के लोगों को निशुल्क सब्जी तथा राशन उपलब्ध करवाने का कार्य भी किया गया था। चंदन गुप्ता के द्वारा सदैव चिरमिरी क्षेत्र के लोगों के लिए निरंतर चिंता तथा विचार करने का प्रयास वर्षों से किया जा रहा है तथा सेवा करने का प्रयास भी किया जा रहा है। वहीं इस सामाजिक कार्य में चन्दन गुप्ता के साथ मुख्य रूप से क्षेत्र के समाज सेवी सनातन युवा संगठन के सक्रिय सदस्य विक्की नाहक, मनीष खटीक, सोनू दुबे, सुबोध पांडे, दीपक यादव, संजय कुमार, रोहित कुमार, पवन कुमार, कुलदीप एवं अन्य साथियों का सराहनीय योगदान रहा है।

 

#Sanatan Youth Organization

Source : Agency

पाठको की राय