Saturday, October 24th, 2026

समता एक्सप्रेस को किया गया रिस्टोर


रायपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के कन्हान रेलवे स्टेशन के यार्ड का आधुनिकरण, रीटा स्टील साइडिंग को जोडने का कार्य एवं आटो सिगनलिंग सहित अनेक कार्यो के लिए नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा। यह नॉन इंटरलोकिंग का कार्य 6 से 14 अगस्त,  तक किया जायेगा।

इस कार्य के फलस्वरुप कुछ  गाड़ियों को रद्द एवं कुछ को गंतव्य से पहले समाप्त एवं रवाना किया जाएगा इसमें रद्द की गई गाड़ी समता एक्सप्रेस को पुन: बहाल कर दिया गया है 6, 07, 09, 10 एवं 11 अगस्त, को विशाखापटनम से छूटने वाली 12807 विशाखापटनम- निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस। 8, 09, 11, 12 एवं 13 अगस्त, को निजामुद्दीन से छूटने वाली 12808 निजामुद्दीन- विशाखापटनम समता एक्सप्रेस पुन: बहाल।

 

Source : Agency

पाठको की राय