Tuesday, October 20th, 2026

Samsung के सबसे सस्ते 5G फोन की पहली सेल आज, 2000 रुपये की मिल रही है छूट

 नई दिल्ली 

Samsung ने अपने एक और शानदार स्मार्टफोन Galaxy M42 5G को भारतीय बाजार में दो दिन पहले ही लॉन्च किया है। यह फोन आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध किया गया है। सैमसंग के इस नए सबसे सस्ते 5G फोन के सेल की शुरुआत 12am (मिडनाइट) से हुई थी, जो अभी चल रही है। ग्राहक इस फोन को सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon इंडिया से अगले 13 घटें में खरीद सकते हैं। इस फोन की खासियत इसमें मौजूद क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G SoC प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल का कैमरे है। आइए आपको बताते हैं इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट के बारे में: 
 
सैमसंग गैलेक्सी M42 5G के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत भारत में 21,999 रुपये रखी गई है। वहीं इस फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 23,999 रुपये है। सैमसंग गैलेक्सी एम42 5जी फोन को प्रिज्म डॉट ब्लैक और प्रिज्म डॉट ग्रे कलर में पेश किया गया है।

सैमसंग के इस फ़ोन को अभी इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत 2000 रुपये सस्ते में दे रहा है। यानी की 6 जीबी वेरिएंट वाले फोन को आप आज 19,999 रुपये खरीद पाएंगे और 8 जीबी वेरिएंट को 21,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं फोन को कोटक महिंद्रा के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से EMI पर खरीदने पर आपको 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल जाएगा। 

 

#Samsung

Source : Agency

पाठको की राय