Tuesday, October 20th, 2026

सैमसंग ला रहा है पावरफुल कैमरा वाला फ़ोन।

स्मार्टफोन में मेगापिक्सल के बढ़ने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कभी एक या दो मेगापिक्सल कैमरा सेंसर को काफी ज्यादा माना जाता था। लेकिन बीते कुछ वर्षों में सैमसंग ने ज्यादा मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन की झड़ी लगा दी है। सैमसंग की ओर से सबसे पहले 100MP कैमरा सेंसर को लॉन्च किया गया था। इसके बाद सैमसंग ने ही 200MP कैमरा सेंसर को पेश किया था। वही अब 320MP और 440MP कैमरा सेंसर लॉन्च होने जा रहा है।

कहां जाकर रुकेगी ये गितनी

रिपोर्ट की मानें, तो इन 320MP और 440MP कैमरा सेंसर को सैमसंग गैलेक्सी S सीरीज के स्मार्टफोन में दिया जा सकता है। यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि आखिर मेगापिक्सल का सिलसिला कहां जाकर रुकेगा? अगर ऐसा ही जारी रहा, तो आने वाले दिनों में 1000MP कैमरा सेंसर लॉन्च किया जा सकता है।

कार में भी होगा इस्तेमाल

रिपोर्ट की मानें, तो सैमसंग की तरफ से 1 इंच वाले 50MP, 200, 320 और 440MP सेंसर को पेश किया जा सकता है। सैमसंग के 440MP HU1 कैमरा सेंसर को स्मार्टफोन के साथ ही ऑटोमोटिव यानी कार में इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इसे इंड्स्ट्रियल इस्तेमाल के लिए भी पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S26 में दिया जा सकता है 320MP

वही 320MP कैमरा को गैलेक्सी एस सीरीज के स्मार्टफोन में सबसे पहले पेश किया जाएगा। लीक रिपोर्ट की मानें, तो गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा में 320MP दिया जा सकता है। मतलब 320MP कैमरा सेंसर वाले स्मार्टफोन को 2025 में लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग 200MP HP7 सेंसर पहले से काफी बड़ा होगा। यह मौजूदा गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा में इस्तेमाल किए गए 200MP HP2 कैमरा सेंसर से बड़ा होगा। लेकिन साइज कम होगा। यह महज 1 इंच का सेंसर होगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय