Tuesday, October 20th, 2026

Samsung ने Galaxy A52S 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है.

Samsung ने अपनी A सीरीज Galaxy A52S 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया. स्मार्टफोन इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले, ओआईएस के साथ 64एमपी क्वाड कैमरा जैसी खूबियों के साथ लॉन्च किया गया है, जो पानी और धूल प्रतिरोधी आईपी 67 रेटिंग के साथ आता है. मतलब फोन को पानी में भी चलाया जा सकता है. साथ ही धूल-मिट्टी में भी खराब नहीं होगा. फोन को शानदार ब्लैक, व्हाइट और वायलेट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. आइए जानते हैं Samsung Galaxy A52S 5G की कीमत और धांसू फीचर्स...

स्मार्टफोन की कीमत 6जीबी रैम प्लस 128जीबी स्टोरेज मॉडल के लिए 35,999 रुपये और 8जीबी रैम प्लस 128जीबी स्टोरेज के लिए 37,499 रुपये है. सैमसंग इंडिया के मोबाइल मार्केटिंग के वरिष्ठ निदेशक और प्रमुख आदित्य बब्बर ने कहा, सभी के लिए इनोवेशंस को सुलभ बनाने के गैलेक्सी ए सीरीज के दर्शन को जारी रखते हुए, हमें भारत में गैलेक्सी ए 52 एस 5 जी लॉन्च करने की खुशी है. सैमसंग 5 जी 12 बैंड के समर्थन और ओएस अपग्रेड के तीन साल की गारंटी के साथ है.

गैलेक्सी ए52एस 5जी में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल और 120 हट्र्ज रिफ्रेश रेट है. हुड के तहत, स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट द्वारा संचालित है जिसमें एड्रेनो 642एल जीपीयू है जो 8जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ है. स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी है जो 1टीबी तक अतिरिक्त स्टोरेज विस्तार की अनुमति देता है.

इसमें 4,500एमएएच की बैटरी है जो 25वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.  फोन एंड्रॉयड 11 ओएस पर चलता है जिसके ऊपर वन यूआई 3.1 है. स्मार्टफोन 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एमएफसी, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और एक यूएसवी सीपोर्ट जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं प्रदान करता है.

 

#Samsung#smartphone

Source : Agency

पाठको की राय