Tuesday, October 20th, 2026

Samsung Galaxy M32 जल्द होगा भारत में लॉन्च 

नई दिल्ली 
स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग जल्द भारत में Samsung Galaxy M32 4G को लॉन्च करने का प्लान कर रही है। इस बात खुलासा ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन साइट ने किया है। सर्टिफिकेशन साइट पर इस हैंडसेट को SM-M325FV/DS मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। सर्टिफिकेशन साइट से मिली जानकारी के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी एम32 कई खास स्पेसिफिकेशन के साथ बाजार में उतरने वाला है।

फोन में बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा देखने को मिलेंगे। वहीं उम्मीद की जा रही है कि इस 4G फोन को बजट रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। यानी की फोन की कीमत 10 से 15 हजार रुपये के बीच में हो सकती है।

 

#Samsung Galaxy

Source : Agency

पाठको की राय