Tuesday, October 20th, 2026

Samsung Galaxy फ्लिप और फोल्ड की प्राइस हुई लीक।

Samsung अपने अगले फोल्ड और फ्लिप फोन यानी Samsung Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 को लॉन्च करने के लिए अनपैक्ड इवेंट करने के लिए तैयार है. कंपनी 26 जुलाई को इवेंट में दोनों फोन को पेश करेगी. लॉन्च में अभी कुछ समय बचा है और लीक्स का दौर चल रहा है. किसी लीक्सटर ने फोन के डिजाइन के बारे में बताया तो किसी फोन के फीचर्स के बारे में बात की. अब दोनों फोन्स की कीमत का खुलासा हुआ है.

सामसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 5 की कीमत €1,199 (लगभग ₹1,09,830) बताई गई है. यह पिछले मॉडल, गैलेक्सी Z फ्लिप 4 की कीमत से €50 (लगभग ₹4,580) ज्यादा है, जिसकी कीमत ₹89,999 थी.

Samsung Galaxy Z Fold 5 price leak explained

आगामी सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 5 स्मार्टफोन की कीमत €1,899 (लगभग ₹1,73,960) बताई गई है. यह पिछले मॉडल, गैलेक्सी Z फोल्ड 4 की कीमत से €300 (लगभग ₹25,320) ज्यादा है, जिसकी कीमत भारत में ₹1,54,999 और यूएस में $1,799 थी. लीक से पता चलता है कि सैमसंग कीमतों में वृद्धि पर विचार कर रही है, लेकिन भारतीय कीमत यूरोपीय बाजारों की तुलना में थोड़ी कम होने की उम्मीद है. गैलेक्सी Z फोल्ड 5 की कीमत में 100 यूरो की वृद्धि का सुझाव दिया जा रहा है, जो भारत में लगभग 9,160 रुपये है.

Samsung Galaxy Z Fold 5, and Z Flip 5: Leaked specifications

गैलेक्सी Z फोल्ड 5 में 108-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 64-मेगापिक्सल का 2x टेलीफोटो लेंस और 12-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा होने की अफवाह थी. हालांकि, टिपस्टर ने इन दावों का खंडन किया और कहा कि गैलेक्सी Z फोल्ड 5 में अपने पूर्ववर्ती गैलेक्सी Z फोल्ड 4 के समान कैमरा सिस्टम होगा. गैलेक्सी Z फोल्ड 4 में 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 12-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है.

 

Source : Agency

पाठको की राय