Tuesday, October 20th, 2026

Samsung Galaxy F41 पर 6,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट

 

अगर आप बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सैमसंग का गैलेक्सी F41 आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. दरअसल फ्लिपकार्ट पर इलेक्ट्रॉनिक सेल चल रही है, और सेल में पॉपुलर ब्रैंड के स्मार्टफोन को काफी सस्ती कीमत में घर लाया जा सकता है. बात करें सैमसंग गैलेक्सी F41 की तो 6000mAh बैटरी वाले फोन Samsung Galaxy F41 को अच्छी डील पर खरीदा जा सकेगा. इस पर फ्लैट डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर समेत कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं. इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की असल कीमत 20,999 रुपये है, और इसे 6,500 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 14,499 रुपये में घर लाया जा सकता है.


इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जिससे कि अगर ग्राहक अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं तो उन्हें 13,950 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफ दिया जाएगा. इससे अगर ग्राहकों को पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिल जाती है तो उन्हें ये फोन सिर्फ 549 रुपये में मिल सकता है.

ऑफर्स की बात करें तो HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% की छूट दी जाएगी. वहीं, HDFC बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से EMI के तहत पेमेंट करने पर 12% का डिस्काउंट दिया जाएगा.

सैमसंग के इस डिवाइस में इंच का 6.4 इंच का sAMOLED Infinity-U डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 1080x2400 पिक्सल्स और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है. यह फोन कंपनी के Exynos 9611 प्रोसेसर के साथ आता है. फोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड सैमसंग के OneUI स्किन के साथ आता है.

गैलेक्सी F41 के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. इसके अलावा सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. पावर के लिए Galaxy F41 में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है.

 

Source : Agency

पाठको की राय