सैमसंग गैलेक्सी ए15 5जी जल्द होगा लॉन्च, सामने आए जरूरी फीचर्स
नई दिल्ली
सैमसंग गैलेक्सी A05s के बाद अब कंपनी अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी एक नए A-सीरीज मॉडल को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी गैलेक्सी A15 5G पर काम कर रही है। यह फोन गैलेक्सी A14 का सक्सेसर है। लॉन्च से पहले ही गैलेक्सी A15 की कुछ स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई हैं। चलिए जानते हं इनके बारे में।
संभावित फीचर्स:
इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ ही सैमसंग गैलेक्सी A15 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें ग्राफिक्स के लिए माली G57 GPU दिया जा सकता है। फोन में 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वेरिएंट दिया जाएगा। इसके साथ ही 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा।
यह फोन एंड्रॉइड 13 पर आधारित वन यूआई कस्टम स्किन पर काम करता है। इसके साथ ही कहा गया है कि इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, दूसरा 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर हो सकता है। तीरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। फ्रंट के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
संभावित कीमत:
लीक्स के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी A15 5G की कीमत 149 डॉलर यानी करीब 12,400 रुपये हो सकती है। ऐसे में यह फोन बजट रेंज के तहत पेश किया जाएगा। यह इसकी शुरुआती कीमत हो सकती है। इसकी तुलना में, सैमसंग गैलेक्सी A14 5G की कीमत 16,499 रुपये है। यह इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है।

पाठको की राय