Samsung Galaxy A15 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च
नई दिल्ली
Samsung Galaxy A15 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह एक 5G इनेबल्ड स्मार्टफोन है। फोन मीडियाटेक चिपसेट सपोर्ट के साथ आता है। फोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम चलाता है। साथ ही FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy A15 5G दो वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ ही 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन के 128GB वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये है। जबकि 256GB वेरिएंट की कीमत 22,499 रुपये है। फोन तीन कलर ऑप्शन ब्लू, लाइट ब्लू और ब्लैक में आएगा। फोन को एसबीआई बैंक कार्ड पर 1,500 रुपये कैशबैक के साथ खरीद पाएंगे। फोन को एक जनवरी 2024 यानी नए साल से सैमसंग ई-स्टोर और रिटेल स्टोर पर ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा।
सैमसंग गैलेक्सी A15 5G स्पेसिफिकेशन
फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ चिपसेट सपोर्ट के साथ आएगा। फोन हेज फिनिश के साथ एक ग्लैस्टिक बैक पैनल के साथ आएगा। फोन में 1080x2340 पिक्सेल रिजोल्यूशन दिया गया है। फोन 6.5-इंच FHD+ डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आएगा। इसका डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा, जिसमें 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। फोन में एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट दिया गया है। फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 5MP का है। इसके अलावा अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी A15 5G स्मार्टफोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी दी गई है।

पाठको की राय