Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़ राज्य आयोग का प्रतीक चिन्ह तैयार करने के लिए नमूना आमंत्रित

रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग का प्रतीक चिन्ह (लोगो) तैयार किया जाएगा जिसके लिए व्यक्तियों, संस्थाओं और विद्यार्थियों से नमूना आमंत्रित किया गया है। प्रतीक चिन्ह के नमूने सी.डी. के माध्यम से अथवा आयोग के ई-मेल बहमबण्बह/दपबण्पद पर भेजी जा सकती है। सर्वश्रेष्ठ नमूना प्रस्तुत करने पर प्रथम पुरस्कार 3001 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 2001 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 1001 रुपए के साथ-साथ उन्हें प्रशस्ति पत्र आयोग द्वारा प्रदान किया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रतीक चिन्ह तैयार करने के लिए एक व्यक्ति, संस्था, विद्यार्थी से एक ही नमूना ग्राह्य होगा। नमूना का उपयोग करने के लिए आयोग स्वतंत्र होगा अर्थात् नमूने को यथावत् या संशोधन के साथ आयोग द्वारा उपयोग किया जाएगा। किसी भी स्थिति में कॉपीराइट का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। प्राप्त सभी नमूने राज्य निर्वाचन आयोग की संपदा हो जाएंगे। चयनित नमूनों को यथावत या संशोधन के साथ आयोग द्वारा उपयोग किया जा सकेगा। इन नमूनों का उपयोग प्रस्तुतकर्ता के द्वारा अन्यत्र नहीं किया जा सकेगा। किसी भी प्रकार की स्थिति में राज्य निर्वाचन आयोग का निर्णय अंतिम होगा। प्रविष्टि के साथ निर्धारित प्रपत्र में पृथक से जानकारी प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

 

#State Commission

Source : Agency

पाठको की राय